जिंदा जवान के घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंच गए मोदी सरकार के मंत्री, सच पता लगा तो हुए शर्मिंदा

  • कर्नाटक में केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायणस्वामी शनिवार को एक जिंदा जवान के घर उसे श्रद्धांजलि देने पहुंच गए जहां उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा.
  • मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में तैनात रविकुमार कट्टीमणि के घर पहुंचे, जबकि उन्हें मृत जवान बासवराज हीरेमंत के यहां जाना था.
  • नारायणस्वामी कट्टीमणि के परिजनों से मिले और दुख जताया और सरकारी नौकरी एवं जमीन देने का ऐलान किया तो परिजन भौचक्के रह गए.
  • वहां के लोगों ने सच्चाई बताई तो किसी तरह उन्होंने स्थिति संभाली, इसके बाद मंंत्री ने स्थानीय भाजपा नेताओं को फटकार लगाई.
  • कट्टीमणि की पत्नी ने कहा- मंत्री जी ने जब मुआवजे की बात की तो हमें अनहोनी की आशंका हुई लेकिन थोड़ी ही देर में सच्चाई पता लग गई.
     यह भी पढ़ें - सिंधिया की रैली में दिखे कई गैंगस्टर-गुंडे, कांग्रेस बोली- इसलिए 25 विधायकों का सौदा किया था?