
केंद्र पर जमकर बरसे सिसोदिया, बोले- 15 लोगों की लिस्ट CBI-ED को भेजी गई, हम डरेने वाले नहीं
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा करते हुए कहा कि हमें सूत्रों से पता चला है कि प्रधानमंत्री ने 15 लोगों की लिस्ट CBI, ED और दिल्ली पुलिस को सौंपी है ताकि आने वाले चुनाव में इन्हें बर्बाद किया जा सके।
- उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने ब्रह्मास्त्र दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को चलाने का फैसला लिया है।
- उन्होंने कहा- इस जानकारी के बाद आम आदमी पार्टी का स्टैंड ये है कि AAP ईमानदारी से काम करेगी।
- सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जिसे भेजना चाहें भेज लें, हमारे खिलाफ जो जांच करना चाहें करा लें, हम डरेंगे नहीं।
- सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि पहले भी सीबीआई ने कई जांच की, लेकिन क्या मिला, 21 विधायकों के खिलाफ कई तरह के फर्जी मुकदमे किए गए।




























































