'अफगानिस्तान में सुरक्षित हैं सभी भारतीय'- अपहरण की खबर के बाद तालिबानी प्रवक्ता का दावा

  • अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के लौटने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया है।
  • विदेशी लोग वहां से किसी भी तरह निकलने की कोशिश में हैं। भारत भी अपने नागरिकों और कर्मचारियों को निकालने की कोशिश कर रहा है। 
  • इस बीच अफगानिस्तान के पत्रकारों ने दावा किया था कि 100-150 भारतीयों का तालिबान ने अपहरण कर लिया है।
  • हालांकि अब अफगान मीडिया ने साफ किया है कि किसी का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि उनको दस्तावेजों की जांच के लिए ले जाया गया था। 
  • काबुल में कार्यरत पत्रकार जकी दरयाबी ने जब तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासेक से बात की तो उन्होंने कहा कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। 
यह भी पढ़े: मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी