देश के साढ़े 13 करोड़ लोग रोजाना 150 रु से कम पर गुजारा कर रहे, राहुल- मोदी सरकार बढ़ा रही गरीबी

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।
  • लोगों की कम होती आमदनी और बढ़ती गरीबी से जुड़ा एक आंकड़ा शेयर करते हुए राहुल ने कहा है कि देश की मोदी सरकार गरीबी को बढ़ा रही है। 
  • राहुल गांधी ने एक तस्वीर ग्राफिक शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि 2020 में देश के 6 करोड़ लोग रोजाना 150 रुपए से कम कमा रहे थे। 
  • 2021 में करीब साढ़े तेरह करोड़ लोग रोजाना 150 रु से कम पर गुजारा कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए राहुल ने लिखा - मोदी सरकार देश में बढ़ा रही है गरीबी।
  • पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर काफी मुखर हैं और सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। 
यह भी पढ़े: मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी