
मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों से की थी महर्षि वाल्मिकी की तुलना, अब हुआ केस दर्ज, बढ़ी मुश्किलें
- शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, मुनव्वर राना के खिलाफ वाल्मीकि समाज के नेता पीएल भारती ने एफआईआर दर्ज कराई गई है।
- शायर पर आरोप है कि उन्होंने भगवान वाल्मीकि की तुलना तालिबानी से कर के हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है और देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है।
- एक चैनल में तालिबान पर चर्चा के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि आपके नजरिए में तालिबानी आतंकी हैं या नहीं, इसके जवाब में उन्होंने तालिबानी लड़ाकों को वाल्मिकी से जोड़ा।
- उन्होंने कहा था कि अब तक तो आतंकी हैं, लेकिन अगर वाल्मिकी रामायण लिख देते हैं तो वह देवता हो जाते हैं। आपके मजहब में तो किसी को भी भगवान कह दिया जाता है।




























































