इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह! विपक्षी नेताओं की जांच में रहे थे आगे

  • यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश्वर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
  • एनकाउंंटर स्पेशलिस्ट राजेश्वर सिंह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोयला घोटाला, 2जी स्पैक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला मामले की जांच की थी.
  • उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस सौदे की भी जांच की थी जिसमें 750 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी, इसमें कीर्ति चिदंबरम को आरोपी बनाया गया था.
  • राजेश्वर की बहन आभा सिंह ने बताया कि उनके भाई ने वॉलेंटियरी रिटायरमेंट ले लिया है, अब वह देश सेवा करेंगे, देश को उनकी जरूरत है.
  • सूत्रों के मुताबिक वह प्रयागराज शहर उत्तरी की सीट से भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर सकते हैं हालांकि इस सीट पर हर्षवर्धन का टिकट काटना आसान काम नहीं होगा.
     यह भी पढ़ें - जिस पोस्ट को लेकर ट्विटर ने बंद किया था राहुल गांधी का अकाउंट,  अब फेसबुक-इंस्टा ने भी किया ब्लॉक