
जिस पोस्ट को लेकर ट्विटर ने बंद किया था राहुल गांधी का अकाउंट, अब फेसबुक-इंस्टा ने भी किया ब्लॉक
- फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर हुई थी।
- बता दें कि एनसीपीसीआर ने मंगलवार को ही बताया था कि दोनों प्लेटफॉर्म ने राहुल को इस पोस्ट को खुद से हटाने की चेतावनी भी दी थी।
- फेसबुक ने बताया था कि पोस्ट किशोर न्याय कानून, 2015 की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 288ए के तहत गैरकानूनी है।
- एनसीपीसीआर ने पिछले हफ्ते ही फेसबुक से कहा था कि वह रेप पीड़िता के परिजनों की कथित तौर पर पहचान उजागर करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे।
- इससे पहले एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद कर दिया था।




























































