
टीएमसी पर 'तालिबान स्टाइल' में हमला करो- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक का गैर जिम्मेदाराना बयान
- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया है।
- केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने ये बेहद ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया।
- जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- टीएमसी नेता ममता बनर्जी के आदेश पर बिप्लब देब सरकार पर हमला कर रहे हैं।
- उन्होंने कहा- जैसे ही वे एयरपोर्ट पर उतरें हमें तुरंत हमला करना होगा। हम खून की एक-एक बूंद से अपनी सरकार की रक्षा करेंगे।
- बता दें कि त्रिपुरा को लेकर बीजेपी और टीएमसी में राजनीतिक खींचातान चल रही है। टीएम ने बीजेपी पर राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है।




























































