
पंजाब चुनाव से पहले भाजपा को झटका! पूर्व विधायक ने छोड़ दी पार्टी, बोले- आंदोलनरत किसानों के साथ हूं
- महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए मोदी सरकार किसानों के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है।
- इस बीच पंजाब के फिरोज़पुर से दो बार भाजपा विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने आंदोलित किसानों के पक्ष में पार्टी छोड़ दी है।
- सुखपाल सिंह नन्नू ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत की निंदा करते हुए गुरुवार को पार्टी छोड़ दी।
- इससे पहले भी वो चेतावनी दे चुके थे कि यदि किसानों का मुद्दा जल्द ही सुलझाया न गया तो वह पार्टी की सदस्य्ता से इस्तीफा दे देंगे।
- उन्होंने बताया कि आंदोलन में कुछ किसानों की जान चली गई, जिसके कारण उनके समर्थकों ने उन्हें 2022 विधान सभा चुनाव से पहले कोई ठोस कदम उठाने को कहा था।




























































