
MP: सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज
- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपाई रंग में रंग दिया था, घोड़ा छावनी क्षेत्र के एक स्वागत द्वार के पास था।
- बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व पार्षद रामदास गर्ग ने इसे बुलवाया था, घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा देखकर लोगों को यह पसंद नहीं आया।
- मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया है, स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है।
- लोगों ने पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने पशुओं को भी नहीं छोड़ा।




























































