
गृह मंत्री से नंगे पैर मिले नड्डा-योगी, AAP नेता का तंज- सिर्फ शाह जूते पहनेंगे, ये तो बड़ा अपमान है भाई
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियां जोरों पर हैं। एक दिन पहले ही सीएम योगी ने अनुपूरक बजट पेश किया।
- आज दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी स्वतंत्रदेव सिंह और सुनील बंसल के साथ योगी की बैठक हुई।
- इसी बैठक की तस्वीर को ट्वीट करते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने तंज कस दिया।
- उन्होंने लिखा- ‘सिर्फ़ शाह जूते पहनेग़ें बाक़ी बाहर उतार के आयेंगे। ये तो बड़ा अपमान है भाई।’
- दरअसल तस्वीर में देखा जा सकता है किसी ने पैर में कुछ नहीं पहन रखा था, सिवाय अमित शाह को छोड़कर।




























































