UP: ईडी के पदाधिकारी भी भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं आगामी विधानसभा चुनाव

  • खबर है कि ईडी के पदाधिकारी राजेश्वर सिंह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। 
  • खबर यह भी है कि राजेश्वर आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की किसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं। 
  • राजेश्वर सिंह मूल रुप से यूपी के रहने वाले हैं, एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं, इन्हें 2009 में ईडी में प्रतिनियुक्त किया गया था। 
  • राजेश्वर ही वो अधिकारी थे जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में बड़ी भूमिका निभाई थी। 
  • वर्ष 2011 में 2जी घोटाले की जांच के दौरान भी कोर्ट को राजेश्वर सिंह खलाफ कई गोपनीय शिकायतें मिली थीं लेकिन कोर्ट ने आरोपों को खारिज कर दिया था। 
यह भी पढ़े: MP: सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज