
मुनव्वर राणा ने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से की, कहा- किसी को भी भगवान मान लेते हैं
- यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने तालिबानियों की तारीफ थी, उनके इस बयान को लेकर न्यूज नेशन ने उनका इंटरव्यू लिया।
- राणा ने न्यूज नेशन के शो ‘देश की बहस’ में दीपक चौरसिया से बात करते हुए तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मिकी से कर दी।
- जब उनसे सवाल किया गया कि आपके नजरिए में तालिबानी आतंकी हैं या नहीं, इसके जवाब में उन्होंने तालिबानी लड़ाकों को वाल्मिकी से जोड़ा।
- उन्होंने कहा- अब तक तो आतंकी हैं, लेकिन अगर वाल्मिकी रामायण लिख देते हैं तो वह देवता हो जाते हैं। उससे पहले वह डाकू होते हैं, इंसान का किरदार बदलता रहता है।
- उन्होंने कहा- आपके मजहब में तो किसी तो भी भगवान कह दिया जाता है। वह एक लेखक थे, उन्होंने रामायण लिखी यह उनका बड़ा काम था।




























































