
जनआशीर्वाद यात्रा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, बीजेपी बोली- कुछ भी हो जाए, यात्रा रुकेगी नहीं
- भाजपा की ओर से कोरोना काल में देशभर में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के मुद्दे पर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है।
- कोरोनावायरस महामारी के बीच यह 'यात्रा' निकाले जाने से राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार नाराज है।
- कोविड प्रोटोकॉल्स के उलंघन के आरोप में अब तक अलग-अलग पुलिस थानों में 19 FIR दर्ज की गई हैं।
- महाराष्ट्र सरकार की इस 'कार्रवाई' पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने पूछा- राजधर्म निभा रहे या निजी कंपनी चला रहे?
- कदम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कुछ भी हो जाए, जन आशीर्वाद यात्रा रुकेगी नहीं, लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।




























































