मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित नेहरू को बताया भारतीय लोकतंत्र का आदर्श नेता 

  • केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया। 
  • उन्होंने कहा- सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण करना चाहिए, एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।
  • गडकरी ने कहा- ये हिंदुस्तान के लोकतंत्र के दो आदर्श नेता थे। दोनों कहते थे कि मैं अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करूंगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि अटलजी की परंपरा हमारे लिए प्रेरणा है और पंडित जी का भी अपने देश के लोकतंत्र में अहम योगदान था।
  • उन्होंने हाल ही में सदन में हुए हंगामे पर कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में काम कर चुका हूं। कहीं न कहीं सभी लोग मर्यादा का पालन करें।
यह भी पढ़े: राम मंदिरःअयोध्या के महंत ने चंपत राय समेत अन्य पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले- लोगों से किया गया फ्रॉड