Get Premium
अफगानिस्तान संकट पर रामदेव ने दिया 'ज्ञान', तो लोगों ने याद दिला दिया 40 रुपए पेट्रोल वाला बयान
- अफगानिस्तान संकट को लेकर योगगुरु रामदेव ने कहा- भारत को इस मामले को संजीदगी के साथ देखने की जरूरत है। फंसे भारतीयों को मदद की जरूरत है।
- पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- अफगानिस्तान में जो भी भारतीय फंसे हैं, उन्हें सरकार निकालने के लिए तत्परता से काम कर रही है।
- उन्हीने कहा- अगर तालिबान को पूरी दुनिया का साथ चाहिए, तो उन्हें भी हिंसा का रास्ता छोड़कर एक जिम्मेदार सरकार और इंसान की तरह सलूक करना चाहिए।
- रामदेव के बयान पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- स्वामी जी, वो 40 रुपए वाले पेट्रोल-डीजल का क्या हुआ?
- एक अन्य यूजर ने लिखा- बाबा जी को तालिबान भेज दो…10-15 दिन के लिए तालिबानियों को योगा सिखाएंगे, पतंजलि का आटा खिलाएंगे तो तालिबानी सुधर जाएंगे।
यह भी पढ़े : राम मंदिरःअयोध्या के महंत ने चंपत राय समेत अन्य पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले- लोगों से किया गया फ्रॉड