राम मंदिरःअयोध्या के महंत ने चंपत राय समेत अन्य पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बोले- लोगों से किया गया फ्रॉड 

  • राम जन्म भूमि का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एक बार फिर चर्चा में है। इसकी बड़ी वजह जमीन की खरीद-फरोख्त है।
  • अयोध्या में निर्वाणी अखाड़े के महंत धरम दास ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों पर जमीन की खरीदी में फ्रॉड करने का आरोप लगया है।
  • महंत ने ट्रस्ट के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज़ कराते हुए कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों ने लोगों और राम भक्तों की भावना के साथ खेला है। 
  • अपनी शिकायत में उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का नाम लिया, जिनमें महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा, अयोध्या के मेयर के भतीजे दीप नारायण भी शामिल हैं।
  • हालांकि अभी कोई भी मुकदमा प्रशासनिक तौर पर पंजीकृत नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
यह भी पढ़े:'हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है मोदी सरकार'- ज्योतिरादित्य सिंधिया