विकास दुबे एनकाउंटर में जांच आयोग ने पुलिस को दी क्‍लीन चिट, पत्नी रिचा ने नहीं रखा अपना पक्ष

  • बिकरु कांड में गठित जांच आयोग ने विकास दुबे एनकाउंटर में पुलिस को क्लीनचिट दे दी है। 
  • रिटायर्ड जज बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच आयोग ने 797 पेज की रिपोर्ट सौंपी है। 
  • जांच रिपोर्ट में विकास दुबे से मिलीभगत करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। 
  • विकास दुबे की मुठभेड़ को फर्जी बताने वाली उसकी पत्नी रिचा दुबे ने भी जांच आयोग के सामने अपना पक्ष नहीं रखा। 
  • उत्तर प्रदेश की विधानसभा में इस कांड की रिपोर्ट पटल पर रखी गई, जिसकी जांच पूर्व न्यायाधीश बीएस चौहान ने की है। 
यह भी पढ़े: BJP नेता ने बनवाया PM मोदी का मंदिर, कुछ दिन बाद हटा ली मूर्ति, NCP नेता बोले- ‘भगवान’ गायब