
BJP नेता ने बनवाया PM मोदी का मंदिर, कुछ दिन बाद हटा ली मूर्ति, NCP नेता बोले- ‘भगवान’ गायब
- महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा के एक नेता ने कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी का एक मंदिर बनाया था लेकिन अब मंदिर से प्रधानमंत्री की अर्धप्रतिमा को हटा दिया गया है।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां औंध इलाके में प्रदर्शन किया। राकांपा की नगर इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप ने तंज भी कसा।
- उन्होंने कहा- शहर में उम्मीद पैदा हो गई है कि मोदी के लिए मंदिर निर्माण के बाद अब महंगाई घटेगी लेकिन हम यहां आए हैं तो देखा मंदिर से ‘भगवान’ गायब हैं।
- 37 वर्षीय मुंडे ने पहले कहा था कि मंदिर प्रधानमंत्री को उनकी श्रद्धांजलि है जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है।
- उनका कहना था कि मोदी का मंदिर बनाने का ख्याल उन्हें कुछ समय पहले ही आया था। अयोध्या फैसले के बाद से वो ऐसा करने की सोच रहे थे।




























































