UP:राष्ट्रगान का अपमान करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला ही गिरफ्तार

  • उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रगान अपमान मामले में कार्रवाई की मांग करने वाली महिला समाजसेविका को पुलिस ने कोविड नियमों का हवाला देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
  • जबरन गिरफ्तारी से पहले महिला की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई. पुलिस का कहना था कि कोविड काल के दौरान धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। 
  • पुलिस का कहना है कि महिला धरना प्रदर्शन करने पर अड़ी थीं, इसलिए गिरफ्तारी की गई, वहीं महिला ने कहा कि देश का अपमान करने वालों के खिलाफ बोलने की वजह से गिरफ्तार किया जा रहा। 
  • दरअसल, पंद्रह अगस्त के दिन बांदा के सांसद, चारों विधायक, कई भाजपा नेता और सरकारी अफसर राष्ट्रगान को बीच में छोड़कर जाते दिखाई दे रहे हैं, इसका वीडियो वायरल है। 
  • भाजपा नेताओं का कहना है कि साउंड सर्विस वालों ने दोबारा राष्ट्रगान बजा दिया था, जबकि हम पहले ही सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गा चुके थे। 
यह भी पढ़े: गनी के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद स्वामी, बोले- भारत को पूर्व राष्ट्रपति को शरण देनी चाहिए