
गनी के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद स्वामी, बोले- भारत को पूर्व राष्ट्रपति को शरण देनी चाहिए
- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने से पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी देश और देशवाशियों को छोड़कर भाग खड़े हुए।
- भागने के बाद कई देशों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने उन्हें अपने यहां जगह नहीं दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अभी यूएई में हैं।
- इसी बीच भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बयान देकर अलग मुद्दा उछाल दिया है। स्वामी ने कहा कि भारत को गनी को शरण देनी चाहिए।
- स्वामी ने ट्वीट किया कि भारत को अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अशरफ गनी को अपने यहां रहने के लिए आमंत्रण देना चाहिए।
- उन्होंने लिखा- जब तालिबान अमेरिका के बनाए आधुनिक हथियारों के साथ पाक अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ करेगा, तो वह भारत को भविष्य की प्रवासी अफगान सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं।




























































