
सिंधिया के यात्रा में फंसी एम्बुलेंस तो कांग्रेस बोली- सौदेबाज नेता को ऐंबुलेंस भी नहीं दिख रही, शर्म करो
- देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिस में कोरोना प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गईं।
- इंदौर में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रथ पर सवार होकर 18 किलोमीटर की यात्रा की। उनके स्वागत के लिए करीब 400 मंच बनाए गए।
- इस बीच इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के निकाले गए जन आशीर्वाद यात्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- वीडियो में एक एंबुलेंस जाम में फंसे हुए नजर आ रही है। ये जाम सड़क पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा की वजह से लगा हुआ है।
- इस घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है, लिखा- सिंधिया की अवैध आशीर्वाद यात्रा, ऐंबुलेंस में मरीज़ परेशान, सौदेबाज़ नेता जी अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त। “शर्म मगर आती नहीं”




























































