
'हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है मोदी सरकार'- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- देश में विमान सेवा को किफायती बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है।
- मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है।
- सिंधिया ने कहा, 'हम आम लोगों तक हवाई यात्रा की किफायती सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। भारत में इस संकल्प को साकार करने की पूरी क्षमता है।'
- अगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित निकालने पर सिंधिया ने कहा- केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की तरह सभी प्रयास करेगी।
- उन्होंने पत्रकारों से कहा- भारत सरकार एअर इंडिया या भारतीय वायु सेना के विमानों से, जैसे भी संभव होगा अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाएगी।




























































