
PM के आंकड़े को नीतीश के मंत्री ने बताया गलत, कहा- 1.46 करोड़ नहीं 8.44 लाख नल कनेक्शन किए गए
- बिहार में BJP-JDU गठबंधन के बीच अनबन के कयास लगाए जा रहे थे, नेताओं की बयानबाजी इन कयासों को बल दे रही है।
- NDA के साथी दल JDU ने केंद्र की मोदी सरकार के आंकड़ों को गलत बताया है, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने टिप्पणी की है।
- झा ने कहा- बिहार में ग्रामीण परिवारों के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत केवल 8.44 लाख नल के कनेक्शन किए गए हैं, न कि 1.46 करोड़।
- झा ने कहा कि बाकी के पानी के कनेक्शन, दो अन्य योजनाओं के तहत दिए गए हैं, यह योजना नीतीश सरकार द्वारा बिहार में चलाई जा रही है।
- पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कहा था कि जल जीवन मिशन के केवल दो वर्षों में, 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी मिलना शुरू हो गया है।




























































