
तालिबान से डरने की जरूरत नहीं, हिंदुस्तान में अधिक क्रूरता- शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान
- यूपी के रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में होने वाली क्रूरता की तुलना हिंदुस्तान से की है।
- उन्होंने कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां हिंदुस्तान में पहले से ही है।
- मुनव्वर राणा ने कहा कि पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है, अगर राम से काम है तो ठीक वरना कुछ नहीं।
- राणा ने कहा- हिन्दुस्तान को तालिबान से डरने की ज़रुरत नहीं है, अफगानिस्तान से जो हजारों बरस का साथ है उसने कभी हिन्दुस्तान को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
- मुनव्वर राणा आगे बोले कि जितनी एके-47 तालिबानियों के पास नहीं होंगी, उतनी हिन्दुस्तान में माफियाओं के पास हैं।




























































