कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएम ममता को दिया बड़ा झटका, चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच करेगी सीबीआई

  • पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएम ममता बनर्जी को झटका देते हुए चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी है।
  • हाईकोर्ट ने कहा है कि हत्या और दुष्कर्म के मामलों की जांच सीबीआई करेगी, वहीं अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी।
  • हाईकोर्ट ने कहा- एसआईटी जांच के लिए बंगाल कैडर के वरिष्ठ अधिकारी टीम का हिस्सा होंगे। वहीं सीबीआई अदालत की निगरानी में ही जांच करेगी।
  • भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- कोर्ट के आदेश ने सरकार की पोल खोल दी है। हम अदालत के आदेश का स्वागत करते हैं।  
  • टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा- मैं फैसले से नाखुश हूं, हर कानून जो राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है, सीबीआई इसमें आती है तो यह राज्य के अधिकार का उल्लंघन है।
यह भी पढ़े: टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC