
टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC
- केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।
- उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि रवींद्रनाथ की मां ने उन्हें अपनी गोद में लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह काले थे।
- उन्होंने आगे कहा कि टैगोर अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में काले थे जबकि अन्य सदस्यों का रंग काफी गोरा था।
- सरकार ने कहा- गोरी त्वचा दो प्रकार की होती है, एक थोड़ी पीली, दूसरी लाल रंग की होती है। टैगोर की त्वचा दूसरे प्रकार की थी।
- इस बयान पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल ने कहा- केंद्रीय मंत्री टैगोर को बिना जाने उन्हें बदनाम कर रहे हैं।




























































