तालिबान चले जाओ, वहां 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ- महंगाई पर सवाल पूछा तो बोले BJP नेता

  • अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है, लेकिन इसे लेकर अब भारत में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। 
  • कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से बढ़ती महंगाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- तालिबान चले जाओ, अफगानिस्तान में 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ। 
  • इसके अलावा बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भी इसी तरह का बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा- धर्म के नाम पर देश बंट गया, अब लोग बंटेंगे। अगर भारत के लोग संभले नहीं तो भारत भी अफगानिस्तान तालिबान बन जाएगा।
  • इससे पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा था कि जिन्हें भारत में डर लग रहा है, वो अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है। 
यह भी पढ़े: टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC