बंगाल भाजपा के बड़े नेताओं पर ममता की नजर! दिलीप घोष चाय पर आमंत्रण दिया

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।
  • आमंत्रण के बाद राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा को बांटने की कोशिश में लग गई हैं। 
  • दरअसल, रविवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित चाय पार्टी में भाजपा नेता दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। 
  • सूत्रों के अनुसार इसी दौरान मुख्यमंत्री ने दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण दिया। 
  • ममता ने उन्हें काली पूजा में आने का भी न्यौता दिया। वहीं दिलीप घोष द्वारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 
यह भी पढ़े: थम नहीं रही मेघालय में हिंसा, उग्रवादियों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर बरसाए पत्थर