टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC 

  • केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है।
  • उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि रवींद्रनाथ की मां ने उन्हें अपनी गोद में लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह काले थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि टैगोर अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में काले थे जबकि अन्य सदस्यों का रंग काफी गोरा था। 
  • सरकार ने कहा- गोरी त्वचा दो प्रकार की होती है, एक थोड़ी पीली, दूसरी लाल रंग की होती है। टैगोर की त्वचा दूसरे प्रकार की थी। 
  • इस बयान पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल ने कहा- केंद्रीय मंत्री टैगोर को बिना जाने उन्हें बदनाम कर रहे हैं। 
यह भी पढ़े: थम नहीं रही मेघालय में हिंसा, उग्रवादियों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर बरसाए पत्थर