थम नहीं रही मेघालय में हिंसा, उग्रवादियों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर बरसाए पत्थर 

  • मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया।
  • मलिक गुवाहाटी एयरपोर्ट से लौट रहे थे। इस दौरान उनके काफिले में चल रही कारों पर कुछ लोगों ने पत्थर मारे। 
  • फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि मेघालय में 18 अगस्त की सुबह तक कर्फ्यू लागू था। 
  • मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई पूर्व उग्रवादी के मारे जाने और बढ़ती हिंसा के मद्देनजर पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।
  • दो दिन पहले ही मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के घर पर अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंके थे। 
यह भी पढ़े: 60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप मामले में पांच गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग