Get Premium
तालिबान ने सत्ता पर काबिज होते ही भारत के साथ आयात-निर्यात रोका
- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने के साथ ही अब उसके साथ पड़ोसी या अन्य देशों का संबंध भी बदलने लगा है।
- भारत-अफगानिस्तान के बीच अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन तालिबान ने सत्ता पर काबिज होते ही भारत के साथ आयात और निर्यात बंद कर दिया है।
- फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के डॉ. अजय सहाय ने बताया कि माल पाकिस्तान के रास्ते सप्लाई होता था, जो रोक दिया गया है।
- उन्होंने कहा- अफगानिस्तान की स्थिति पर हमारी नज़र बनी हुई है, ताकि हम सप्लाई को शुरू कर सकें, लेकिन अभी तालिबान ने सप्लाई रोक दी है।
- बता दें कि भारत चीनी, चाय, कॉफी, मसाला समेत अन्य चीज़ें एक्सपोर्ट करता है, जबकि बड़े स्तर पर ड्राई फ्रूट्स, प्याज वगैरह इम्पोर्ट किए जाते हैं।
यह भी पढ़े: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, प्रियंका बोलीं- हर महीने फल-फूल रही BJP सरकार की उगाही योजना