फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, प्रियंका बोलीं- हर महीने फल-फूल रही BJP सरकार की उगाही योजना

  • देश की जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 859.5 रुपए हो गया है। 
  • बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। 1 जुलाई को 25 रू दाम बढ़ाया और 17 अगस्त को फिर 25रू बढ़ा दिए। 
  • उन्होंने कहा- उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर बीजेपी सरकार की उगाही योजना फल-फूल रही है।
  • गौरतलब है कि 1 अगस्त 2020 से 1 नवंबर 2020 तक एलपीजी गैस की कीमतें 594 रुपये पर स्थिर थीं।
  • साल 2021 में फरवरी से अब तक रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 80.50 रुपए का इजाफा हो चुका है। 
यह भी पढ़े: 60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप मामले में पांच गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग