महाराष्ट्र: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में उड़ाई गई कोरोना नियमों की धज्जियां, चार के खिलाफ FIR 

  • महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल भी इस यात्रा में शामिल हुए थे। 
  • पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस यात्रा को दौरान कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने मौजूद थे। 
  • पुलिस के अनुसार आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति भी नहीं ली थी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है।
  • शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा की इस यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या ये जन आशीर्वाद यात्रा कोरोना की तीसरी लहर को निमंत्रण नहीं दे रही। 
यह भी पढ़े:'केस वापस ले लो वरना शहर में पैर नहीं रखने देंगे'- आंदोलनकारी किसानों पर FIR पर केंद्रीय मंत्री को टिकैत की चेतावनी