
'केस वापस ले लो वरना शहर में पैर नहीं रखने देंगे'- आंदोलनकारी किसानों पर FIR पर केंद्रीय मंत्री को टिकैत की चेतावनी
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर दर्ज मुकदमे पर बवाल शुरू हो गया है।
- किसान यूनियन ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को केस वापस लेने की चेतावनी दी है।
- दरअसल, तीन दिन पहले सिसौली में बीजेपी विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर किसानों ने हमला बोल दिया था।
- इस मामले में बीजेपी के द्वारा भौराकलां थाने में 9 नामज़द और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
- नरेश टिकैत ने इस पर कहा कि वह इस मामले को निपटा ले वरना शहर में पैर भी नहीं रखने देंगे।




























































