
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?
- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच तकरार का नया मुद्दा बन गया है।
- बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि ये यात्रा कोरोना की तीसरी लहर को न्योता नहीं देगी?
- केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- राउत का कहना है कि यात्रा में बिना मास्क के लोगों की भीड़ जुटना और कोरोना का उल्लंघन करना कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने जैसा है लिहाजा पुलिस कार्रवाई जायज है।
- राउत ने कहा कि कई लोग आशंका प्रकट कर रहे हैं कि इन यात्राओं से कोरोना नहीं फैलेगा?




























































