पेगासस जासूसी कांड: SC ने 10 दिनों में मांगा जवाब, केंद्र बोली- जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती

  • इजरायली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए जासूसी को लेकर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। 
  • हालांकि मामले पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।
  • केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस मामले में इस तरह के सॉफ्टवेयर तो सभी देश खरीद रहे हैं।
  • उन्होंने कहा- हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है लेकिन जिस तरह की मांग याचिका में की जा रही है, उससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा- याचिकाकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं मांग रहे, केवल यह जानना चाहते हैं कि क्या सरकार ने पेगासस के जरिए जासूसी करवाई है।
यह भी पढ़े: सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में 11 में से 9 गैर भाजपा राज्यों के, उद्धव-ममता-स्टालिन टॉप-5 में