शांति और सुरक्षा का भरोसा दे रहा तालिबान मगर अफगान सिख-हिंदुओं को भरोसा नहीं

  • अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पलट के बाद वहां बरसों से रह रहे सिख समुदाय के लोग चिंतित हैं। लोगों के बीच दहशत फैल रही है।
  • वहां रह रहे करीब 280 सिख और 30-40 हिन्दू गुरुद्वारा दशमेश पिता श्री गुरुगोबिंद सिंह जी सिंह सभा कारते परवान में शरण लिए हुए हैं।
  • गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बताया कि तालिबान ने उन्हें शांति और सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि सभी शांतिपूर्वक रह सकते हैं। 
  • ख समुदाय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अगर भारत,अमेरिका या किसी अन्य देश में जाने का मौका मिला तो वे तुरंत यहां से निकल जाएंगे। 
  • सिख समुदाय के एक व्यक्ति ने बताया की अशरफ गनी के शासन के दौरान भी वे परेशान थे और अब तालिबान के शासन में और मुश्किलें आ सकती हैं। 
यह भी पढ़े: पेगासस जासूसी कांड: SC ने 10 दिनों में मांगा जवाब, केंद्र बोली- जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती