
60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप मामले में पांच गिरफ्तार, आरोपियों में दो नाबालिग
- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 60 साल की आदिवासी महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
- विंध्य नगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में पीड़ित महिला दातून बेचने का काम करती थी, घर लौट रही थी तो पांच लोगों ने उसे घेर लिया.
- महिला के साथ उसकी बहन को बंधक बना लिया, इसके बाद पांचो ने बारी-बारी रेप किया और उसके बाद वहां से फरार हो गए.
- घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली उसके हाथ पांव फूल गए, आनन फानन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो नाबालिग भी इसमें शामिल हैं.
- नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया, बाकी के तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जल्द ही केस दर्ज करेगी.
यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम




























































