Get Premium
पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम
- कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया, केंद्र सरकार ने भाव कम करने के बजाय अजीबोगरीब तर्क दिया है.
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- सरकार को ऑयल बांड्स की देनदारी देनी पड़ रही है, इस परंपरा को कांग्रेस ने शुरु किया और भुगतना मोदी सरकार को पड़ रहा है.
- उन्होंने कहा- कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों की बिक्री वास्तविक लागत से काफी कम दाम पर की, और सब्सिडी के बजाय 1.34 लाख करोड़ के तेल बॉड जारी कर दिए.
- उन्होंने कहा- अगर ऑयल बॉड का बोझ नहीं होता तो ईंधनो पर उत्पाद शुल्क कम करने की स्थिति होती, लेकिन कांग्रेस के फैसलों ने हमें मुश्किल में डाल दिया.
- बता दें कि देश के करीब बीस राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर हैं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तो 110 रुपए पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें - पहले साल अपने पैर जमाएगा तालिबान, 1साल बाद पाक-चीन से मिलकर भारत पर करेगा हमला- BJP सांसद