Get Premium
महामारी के बीच महंगाई की मार! पिछले सात महीने में करीब 200 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
- कोरोना महामारी के बीच आम लोगों को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया है.
- दिल्ली में जो रसोई गैस सिलेंडर पहले 834 रुपए का मिलता था वह अब 859.5 रुपए का मिलेगा, इसके पहले पिछले महीने भी 25 रुपए का इजाफा हुआ था.
- बंगाल में रेट बढ़ते ही रसोई गैस की कीमत 886 रुपए हो गई, वहीं यूपी में एक गैस सिलेंडर के लिए सबसे अधिक 896.5 रुपए देने होंगे.
- इस साल की शुरुआत में गैस के दाम 696 रुपए थे, नवंबर 2020 में इसके भाव 600 रुपए से भी कम थे लेकिन उसके बाद लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं.
- तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था सर्दी है इसलिए रेट अधिक है, आगे कम हो जाएगा, लेकिन गर्मी में भी भाव में आग लगी रही.
यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम