बिहार : बाढ़ पीड़ितों के कैंप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तो लोगों ने मांगी रोटी, मंत्री जी बोले यह संभव नहीं

  • बिहार इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है, बड़ी संख्या में लोगों के घर-खेत डूब गए जिससे वह सरकार द्वारा बनाए गए राहत कैंपों में रहने लगे.
  • हाजीपुर में बने राहत कैंप में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे तो लोग शिकायत बताने लगे, लोगों ने कहा- यहां दस दिन से सिर्फ चावल मिल रहा है.
  • बाढ़ पीड़ितों ने कहा- लगातार चावल खाने से बच्चे बीमार हो रहे हैं, दवा का भी इंतजाम नहीं है, इसलिए रोटी का इंतजाम करवा दीजिए.
  • नित्यानंद राय ने पहले तो हंसते हुए बात टाली लेकिन दोबारा पूछने पर कहा- रोटी उपलब्ध करवा पाना सरकार के लिए संभव नहीं है.
  • मंत्री जी एनएच किनारे बनाए गए बाढ़ प्रभावित कैंप में पहुंचे तो वहां भी लोगों ने शिकायत बताई, नित्यानंद राय थोड़ी देर रुके और वहां से निकल गए.

    यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम