नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे SSCGD के अभ्यर्थियों को प्रशासन ने घसीटा, लड़कियों को भी पीटा

  • दिल्ली के जंतर मंतर पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर  SSCGD के सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया जिसे खत्म करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को बल का प्रयोग किया.
  • आंदोलन स्थल से छात्रों को हटाने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स बुलाई गई, छात्र नहीं माने तो उन्हें घसीटा गया, लड़कियों को भी पीटकर बस में बैठाया गया.
  • तमाम छात्रों को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाकर बंद करने की कोशिश की गई, छात्रों ने वहां भी प्रदर्शन को जारी रखा है.
  • युवा हल्ला बोल ने अभ्यर्थियों की पिटाई की निंदा की, लिखा- शायद देश में अब संविधान नहीं बल्कि हिटलर शाही चल रही है इसीलिए लाठी के दम पर दबाया जा रहा है.
  • युवा हल्ला बोल के प्रमुख अनुपम ने कहा- इसी जगह पर पिछले दिनों धार्मिक नारे लगाए गए पर बेरोजगार छात्रों ने नौकरी के लिए आवाज उठाई तो उन्हें दबाया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम