केजरीवाल का ऐलान- कर्नल अजय कोठियाल होंगे उत्तराखंड के सीएम पद के उम्मीदवार

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी राज्य की जनता का दिल जीतने की जुगत में लगी है।
  • आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।
  • केजरीवाल ने ऐलान किया कि आप की तरफ से रिटायर्ट कर्नल अजय कोठियाल को आगामी चुनाव का दावेदार बनाया जाता है।
  • पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आए थे और उन्होंने कहा किथा कि जनता से पूछेंगे कि उत्तराखंड में सीएम कैसा चाहिए।
  • जनता ने कहा कि अब हमें नेता नहीं चाहिए। अब हमें देश भक्त फौजी चाहिए। ऐसा व्यक्ति चाहिए, जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के विकास के बारे में सोचे। 
यह भी पढ़े: पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम