
चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों के लिए गाय पालना हो अनिवार्य- शिवराज के मंत्री का बयान, विवाद शुरू
- मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
- मंत्री ने कहा था कि जो जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ना चाहते हैं उनके लिए गाय पालना अनिवार्य होना चाहिए।
- उन्होंने कहा- पंच, सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, विधायक सांसद जो हो केवल उन्हें ही टिकट दिए जाएं जिनके पास गाय हो।
- साथ ही उन्होंने कहा था कि जिन कर्मचारियों की सैलरी 25 हजार से ज्यादा है उनसे 500 रुपए लिए जाएं।
- तंज कसते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा- सरकार ये वादा करे कि हमारे गाय पालने पर मॉब लिंचिग नहीं होगी।




























































