
यूपी में नाम बदलना ही बना विकास! अब अलीगढ़ का 'हरिगढ़' करेगी योगी सरकार
- उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नाम वाले शहरों के नामों को बदलने पर योगी सरकार का विशेष जोर है, इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद अब अलीगढ़ का नंबर है.
- अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव पास हो गया है, यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया, जल्द ही नाम पर मुहर लग जाएगी.
- वहीं दूसरी तरफ मैनपुरी का नाम भी मयन ऋषि के नाम पर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत के समक्ष रखा गया और पास कर दिया गगया.
- मैनपुरी के नाम को लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने विरोध भी किया लेकिन यहां अध्यक्ष अर्चना भदौरिया भाजपा से हैं इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को पास कर दिया.
- जिला पंचायतों द्वारा इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा, आगे का फैसला वह लेगी, हालांकि उम्मीद है कि वह नाम बदलने के पक्ष में ही फैसला लेगी.
यह भी पढ़ें - पहले साल अपने पैर जमाएगा तालिबान, 1साल बाद पाक-चीन से मिलकर भारत पर करेगा हमला- BJP सांसद




























































