
तालिबान के समर्थन में उतरे सपा सांसद, बोले- तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं
- अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सर्खियों में हैं।
- बर्क ने अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर बयान दिया है, हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने अफगान की स्थति को सही बताया।
- बर्क का कहना है कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों?
- उन्होंने कहा- तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं।
- उन्होंने कहा- भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। हिंदुस्तान में कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है।




























































