अफगानिस्तान संकट: शहर-ए-नव पार्क में शरण लेने वाली सैकड़ों महिलाएं लापता- अफगान नागरिक का दावा

  • काबुल के शहर-ए-नव पार्क में अफगान सैनिकों और तालिबान आतंकियों के बीच युद्ध से बचने के लिए अपने गांव छोड़कर भाग गई सैकड़ों महिलाएं लापता हो गई हैं। 
  • इसका नावेद (बदला हुआ) ने दावा किया है, जो एक अफगान नागरिक हैं और दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने कहा- मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ यह कह रहा हूं कि महिलाएं लापता हैं।
  • नावेद ने कहा कि उन्होंने लगभग आठ साल पहले अपना देश छोड़ दिया था, लेकिन उसके पास अभी भी अफगानिस्तान में सूचना के अच्छे स्रोत हैं। 
  • उन्होंने कहा- अफगानिस्तान के लोगों को बमबारी-गोलाबारी की आदत बचपन से पड़ जाती है लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि उन्हें देश छोड़ना होगा।
  • उन्होंने सवाल किया, "अगर शहर-ए-नव पार्क से सैकड़ों युवतियां अचानक गायब हो गईं तो किसे जिम्मेदार ठहराया जाए?"
  • उन्होंने कहा कि जो हुआ रातोंरात नहीं हुआ। हमारे अपने राष्ट्रपति देश को तालिबान को सौंपते हुए भाग गए, सरकार चुप रही। 
यह भी पढ़े: पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम