मुख्यार अंसारी का दावा, जेल में मेरी हत्या के लिए दी गई है 5 करोड़ की सुपारी

  • यूपी के बांदा जेल में बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्यार अंसारी ने जेल के भीतर ही अपनी हत्या की आशंका जताई है. 
  • मुख्तार ने कहा- उन्हें सूचना मिली है कि कुछ लोग मेरी हत्या की साजिश रचते हुए कह रहे कि जो भी मुख्तार की हत्या करेगा 5 करोड़ उसके घर पहुंच जाएगा.
  • मुख्तार ने आरोप लगाया कि बांदा जेल में पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी एवं संदिग्ध लोग जेल बुक में बिना एंट्री किए ही अंदर आ रहे हैं.
  • उन्होंने कहा- जब ये लोग अंदर आते हैं तो सीसीटीवी का मुंह घुमा दिया जाता है, यूपी की जेलों में लगातार हत्याएं होने से हत्या की आशंका है.
  • बता दें कि सोमवार को मुख्तार को एंबुलेंस के जरिए बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश कोर्ट में पेश किया गया, वह चाहते हैं कि उनकी सुनवाई वर्चुअल हो.

    यह भी पढ़ें - पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम