
पहले साल अपने पैर जमाएगा तालिबान, 1साल बाद पाक-चीन से मिलकर भारत पर करेगा हमला- BJP सांसद
- अफगानिस्तान में तख्ता पलट के बाद चीन ने अपने मंसूबे जाहिर करते हुए तालिबान से दोस्ती की ख्वाहिश जताई है।
- इस पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को आगाह करते हुए ट्वीट किया।
- उन्होंने लिखा- तालिबान पहले साल ऐसे लोगों को सरकार में शामिल करेगा जो उदारवादी हों।
- 1 साल बाद जब तालिबान के पैर जम जाएंगे तब तालिबान, पाक व चीन मिलकर भारत पर हमला करेंगे।
- एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत का मौजूदा नेतृत्व हालात से निपटने में सक्षम नहीं है तो उसे हटना चाहिए।




























































